नकली देकर व्यापारी से ले गए 5 लाख का असली सोना

May 1, 2025 - 17:30
 0  0
नकली देकर व्यापारी से ले गए 5 लाख का असली सोना
राजनांदगांव| शहर के भारत माता चौक में मौजूद सराफा दुकान से 5 लाख रुपए के जेवरात की ठगी कर ली गई। ठगी को दो महिलाओं ने मिलकर अंजाम दिया है। जिसमें एक ने अपना नाम सीमा तिवारी बताया है। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स में दो महिलाएं सोने की हार व दूसरे जेवरात खरीदने पहुंचीं। दो महिलाएं अपने साथ कुछ ज्वेलरी रखी थी, जिसे बेचकर उन्होंने 5 लाख रुपए की नई ज्वेलरी खरीदा। सभी का बिल बनवाया और शेष राशि देकर लौट गई। महिलाओं ने बकायदा सीमा तिवारी के नाम पर बिल भी बनवाया है। लेकिन कुछ देर बाद जब दुकान संचालक ने महिलाओं द्वारा बेचे गए ज्वेलरी की जांच की तो सभी नकली होने की पुष्टि हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com