मंडी में 15 दिन में दूसरी बार दिखा तेंदुआ, VIDEO:दहशत में पंचायत के लोग, पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ देखा गया। वहां से जा रहे एक व्यक्ति ने तेंदुए का वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह तेंदुआ सियोग पंचायत के सियोगी नाला के पास शहीद पूर्ण चंद पेट्रोल पंप के समीप देखा गया। रिहायशी क्षेत्रों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोग डरे व सहमे हुए हैं और वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। नाले से गांव की तरफ बढ़ रहा था तेंदुआ बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह 6:03 बजे के करीब तेंदुआ नाले की ओर से गांव की तरफ बढ़ रहा था। इससे पहले भी 14 अप्रैल यहीं पर तेंदुआ देखा गया था। बार-बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। सुबह के वक्त पंचायत के काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com