बिलासपुर में प्रतिभा सिंह के सामने भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता:साबरदीन बोले-पार्टी में जनसंघी पैदा हो गए, घुसपैठिया बोलने वाले मंत्रियों से मांगा इस्तीफा
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रतिभा सिंह के सामने कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक हुई। इस दौरान एक दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। नाराज पार्टी वर्करों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उनके मंत्रियों को भी निशाने पर लिया। अल्पसंख्यक नेता साबरदीन ने कहा, कांग्रेस सरकार में भी मस्जिदें गिराई जा रही है। मुसलमानों को अगर BJP मारे और डराए तो बात समझ आती है। मगर कांग्रेस सरकार में भी अब मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के 2 दो मंत्री कहते हैं कि मुसलमान घुसपैठिए हैं, उन्होंने यह साबित करने की चुनौती दी और दोनों मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, कांग्रेस के अंदर भी जनसंघी पैदा हो गए। कांग्रेस ने पार्टी वर्कर को अनाथ बनाया- साबरदीन साबरदीन यही नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज जिलाध्यक्ष ही नहीं है। कहा जाएगी पार्टी। कार्यकर्ता अनाथ हो गया है। डिग्री होल्डर बच्चे बेरोजगार कर दिए। दो-दो लाख के छोटे-छोटे टेंडर बड़े नेताओं के कहने पर मिल जाते थे। मगर सरकार ने पैसे का हवाला देते हुए टेंडर ही बंद कर दिए। खुद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से मुंबई-कर्नाटक पहुंच जाते हैं। यही नहीं साबरदीन ने यहां तक कह डाला कि यदि सरकार आपकी बात नहीं सुन रही तो आपको अध्यक्ष पद से ही इस्तीफा देना चाहिए। प्रतिभा बोली- मनमुटाव खत्म करेंगे कांग्रेस की मीटिंग के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा, पार्टी वर्करों का मनमुटाव खत्म किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संवाद स्थापित किया जाएगा। पार्टी वर्करों में हुई नोकझोंक इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में पार्टी वर्कर आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की और कहा कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। तब जाकर माहौल शांत हुआ। संविधान बचाओ अभियान के लिए बिलासपुर पहुंची थीं प्रतिभा दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गुरुवार को संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिलासपुर पहुंची थीं। प्रतिभा का करीब 12 बजे जब सर्किट हाउस के बाहर स्वागत हो रहा था, इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू की। इसके बाद जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा के पक्ष में भी नारेबाजी हुई। काली भेड़े मुर्दाबाद के नारे तब पूर्व विधायक तिलकराज समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू की। वहां मौजूद सुक्खू सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी और पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर समर्थकों ने भी नारे लगाए। इसके बाद सभी मीटिंग के लिए कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पहुंचें। यहां पर काली भेड़े और तिलक राज मुर्दाबाद के नारे लगए। इससे हाथापाई तक नौबत आई गई। सरकार की अनदेखी से कार्यकर्ता परेशान प्रतिभा सिंह के बिलासपुर दौरे के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अनदेखी और संगठन में भितरघात जैसे मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठाया है। 6 महीने से बिना संगठन कांग्रेस प्रदेश में 6 महीने से कांग्रेस हाईकमान संगठन नहीं बना पाया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता न तो सरकार के स्तर पर और न ही संगठन के स्तर पर अपनी बात रख पा रहे है। पार्टी वर्करों में रोष व्याप्त है। यह आज की मीटिंग में भी साफ तौर पर देखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com