शिविर में 300 से ज्यादा लोगों की नेत्र जांच की गई, मरीजों को सकोरे भी बांटे
जैन समाज और उदयाचल आई हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से महावीर भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। मशीन पद्धति से 300 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद जैन युवा शक्ति ने मिशन जीव दया के तहत मरीजों को मिट्टी के सकोरे बांटे। लोगों से आग्रह किया गया कि वे सकोरे अपने घरों की छत पर रखें, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी मिल सके। जैन युवा शक्ति के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी और पार्षदों को भी सकोरे भेंट किए। उनसे निवेदन किया गया कि वे इन्हें अपने घर और नगर पालिका कार्यालय में रखें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने जैन समाज के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन समाज नर सेवा को नारायण सेवा मानकर हमेशा आगे रहता है। पशु-पक्षियों की चिंता करना भी सबका धर्म है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए समाज के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। आयोजन में जैन श्री संघ के संरक्षक डॉ. प्रदीप जैन, अध्यक्ष ताराचंद सांखला, सचिव मांगीलाल ढ़ेलडिया, वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद नाहटा, मूलचंद रतनबोहरा, नगर पालिका सभापति दीपक लोढा, पार्षद गिरिजेश गुप्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com