वक्फ बिल पर भाजपा को डिंपल यादव का जवाब:कहा- टिप्प्णी कर बीजेपी नेता लाइमलाइट में आना चाहते हैं, जनता को भटका रहे

Apr 20, 2025 - 15:48
 0  0
वक्फ बिल पर भाजपा को डिंपल यादव का जवाब:कहा- टिप्प्णी कर बीजेपी नेता लाइमलाइट में आना चाहते हैं, जनता को भटका रहे
इटावा के सैफई में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की। डिंपल यादव ने सैफई स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उनके अनुसार, भाजपा नेताओं की टिप्पणियां दर्शाती हैं कि वे न तो लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हैं और न ही संविधान का। मैनपुरी सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि अगर वे सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान नहीं करेंगे, तो किस तरह की व्यवस्था लागू करना चाहते हैं। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ लाइमलाइट में आना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए वे ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। सांसद ने इस तरह की टिप्पणियां करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com