कौशाम्बी में बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल का पुतला फूंका, नारेबाजी की
कौशाम्बी में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मंझनपुर चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड इस अखबार की मालिक कंपनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 26 फरवरी 2011 को इसकी 90 करोड़ रुपये की देनदारी अपने ऊपर ले ली। इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राजीव रैना, नीरज मोदनवाल, हर्ष केसरवानी और बादल यादव मौजूद थे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू, युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक विनय पांडेय समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com