पानीपत में बुलेट की टक्कर से राजमिस्त्री घायल:दिल्ली से काम करने आया, साथी संग पैदल जा रहा था, ड्राइवर फरार

Apr 20, 2025 - 15:51
 0  0
पानीपत में बुलेट की टक्कर से राजमिस्त्री घायल:दिल्ली से काम करने आया, साथी संग पैदल जा रहा था, ड्राइवर फरार
पानीपत के गांव शेरा में तेज रफ्तार बुलेट ने राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। घटना के समय मिस्त्री अपने साथी के साथ पैदल चल रहा था। इस दौरान बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना 9 अप्रैल की रात 8 बजे की है। कृष्ण उर्फ रामगोपाल घटना के समय वह अपने साथी मिस्त्री के साथ पैदल गांव खण्डरा जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने जांच में हड्डी टूटी मिली साथी मिस्त्री कृष्ण को घर ले गए। वहां दर्द की दवाई दी गई। हालत में सुधार न होने पर 15 अप्रैल को उन्हें पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में हड्डी टूटने की पुष्टि की है। उनका ऑपरेशन करना होगा। अस्पताल प्रशासन ने थाना मतलौड़ा को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com