आर्मी भर्ती के लिए विनय ने 50 किलो वजन घटाया:बहन संग एक क्लास में पढ़े; हरियाणा के लेफ्टिनेंट नरवाल की स्कूल लाइफ की कहानी

Apr 27, 2025 - 05:30
 0  0
आर्मी भर्ती के लिए विनय ने 50 किलो वजन घटाया:बहन संग एक क्लास में पढ़े; हरियाणा के लेफ्टिनेंट नरवाल की स्कूल लाइफ की कहानी
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हरियाणा में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बहन सृष्टि के साथ एक ही क्लास में पढ़ने जाते थे। परिवार ने दोनों का एडमिशन करनाल के संत कबीर स्कूल में कराया था। विनय स्कूल टाइम से ही होनहार थे। दसवीं के एग्जाम में वह A1 ग्रेड से पास हुए थे। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड क्विज कंपीटिशन में भी विनय ने फर्स्ट प्राइज जीता था। विनय का वजन बढ़कर 128 किलो हो गया था। मगर, उन्होंने 50 किलो वजन घटाकर खुद को आर्मी भर्ती के लिए फिट गया। जब वे नेवी लेफ्टिनेंट बने तो स्कूल को नहीं भूले और 2 बार यहां आए। विनय नरवाल को 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने उनकी पत्नी हिमांशी के सामने ही गोली मार दी थी। विनय-हिमांशी की 16 अप्रैल को शादी हुई थी। वे हनीमून पर वहां गए थे। दैनिक भास्कर ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की स्कूल लाइफ के बारे में संत कबीर स्कूल की डायरेक्टर निर्मलजीत चावला से बात की तो उन्होंने विनय से जुड़े कई अनसुने किस्से बताए… लेफ्टिनेंट के बारे में स्कूल डायरेक्टर ने क्या बताया... 7 इन्फोग्राफिक्स में जानिए, लेफ्टिनेंट विनय के जन्म से हत्या तक की पूरी कहानी.... ----------------- लेफ्टिनेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया; पत्नी पार्थिव देह का चेहरा निहारती रहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए। पूरी खबर पढ़ें... शल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी:हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com