मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें

May 2, 2025 - 06:00
 0  0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की रही। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव को फटकार लगाई। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. INS सूरत गुजरात के पोर्ट पर तैनात, अरब सागर में एंटी शिप-एंटी एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास इंडियन नेवी के जंगी जहाज INS सूरत को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। नेवी ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है। अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 2. ले. नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं, जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा, 'घटना के बाद लोग जिस तरह से मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ बोल रहे हैं, वो नहीं होना चाहिए। जिन लोगों ने गलत किया है उनको सजा मिलनी चाहिए। हमें सिर्फ शांति और न्याय चाहिए।' 8 दिन में साथ छूट गया: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। लेफ्टिनेंट विनय को पत्नी हिमांशी के सामने ही गोली मारी गई थी। विनय और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। पढ़ें पूरी खबर... 3. पहलगाम हमले की न्यायिक जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की न्यायिक जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा- यह संवेदनशील समय है। पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। क्या आप सिक्योरिटी फोर्स का मनोबल गिराना चाहते हैं। ऐसी याचिकाएं कोर्ट में मत लाइए। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'ऐसी जनहित याचिकाएं दायर करने से पहले जिम्मेदारी से काम लें। देश के प्रति भी आपका कुछ कर्तव्य है। आप रिटायर्ड जज से जांच करने के लिए कह रहे हैं। हम जांच (आतंकी हमले) के एक्सपर्ट कब से बन गए। हमारा काम केवल फैसला सुनाना है।' पढ़ें पूरी खबर... 4. मई से हुए 5 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता; वेटिंग टिकट पर स्लीपर-एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे पढ़ें पूरी खबर... 5. अजमेर के होटल में आग; 4 लोगों की मौत, 3 एक ही परिवार के राजस्थान के अजमेर में एक होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें गुजरात के दंपती और उनका डेढ़ साल का बेटा शामिल है। वहीं, एक युवक आग से बचने के लिए होटल की चौथी मंजिल से कूद गया। 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मां ने मासूम को खिड़की से फेंका: तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। चार लोगों की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर... 6. शरबत जिहाद केस: हाईकोर्ट बोला- रामदेव किसी के काबू में नहीं, योग गुरु ने कोर्ट की रोक के बावजूद वीडियो जारी किया दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव के नए वीडियो को लेकर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं। हम उनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करेंगे। हम उन्हें यहां बुला रहे हैं। क्या है पूरा मामला: रामदेव ने 3 अप्रैल को बिना नाम लिए हमदर्द कंपनी की रूह अफजा पर 'शरबत जिहाद' का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इससे जुड़े वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा था। रामदेव ने फिर से ऐसा वीडियो पोस्ट किया। जिसमें हमदर्द के खिलाफ टिप्पणी की गई है। ये नया वीडियो कब आया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मामले में आज सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर... 7. IPL-2025: राजस्थान प्लेऑफ रेस से बाहर; मुंबई ने 100 रन से हराया, लगातार छठा मैच जीता राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। 218 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मुंबई की लगातार छठी जीत है। इसी के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। मैच के हाईलाइट्स: मुंबई से सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर रायन रिकेलटन ने 61 और रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। राजस्थान से रियान पराग और महीश तीक्षणा को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मुंबई से ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, 7 फेरे लिए मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शख्स ने अस्पताल में शादी रचाई। आदित्य सिंह की मंगेतर नंदिनी 7 दिन से अस्पताल में एडमिट थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन शादी का अगला शुभ मुहूर्त 2 साल बाद था। इस कारण दोनों परिवारों ने अस्पताल में ही शादी कराने का निर्णय लिया। पढ़ें पूरी खबर... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com