हिमाचल में बीती रात बारिश-ओलावृष्टि:सेब को नुकसान, तापमान में भारी गिरावट, आज 8 जिलों में अलर्ट, अगले छह दिन बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात को बारिश हुई। कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि और तूफान भी चला है। शिमला जिला के जुब्बल में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा। बारिश व ओलावृष्टि के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। नॉर्मल की तुलना में चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा 7.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यहां का पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। शिमला, सोलन, मंडी और नाहन का तापमान भी सामान्य से कम हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान नारकंडा के तापमान में 4.7 डिग्री और कुफरी के तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है। छह दिन बारिश के आसार मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, तूफान और आसमानी बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। आज 8 जिलों में येलो अलर्ट आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले कल लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, तूफान और आसमानी बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी गई है। पांच व छह मई को ज्यादा तेज बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में सात मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेशवासियों को इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com