22 प्राध्यापकों को मिली प्राचार्य पद पर पदोन्नति

May 2, 2025 - 05:30
 0  0
22 प्राध्यापकों को मिली प्राचार्य पद पर पदोन्नति
कुरुक्षेत्र | शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को 409 पीजीटी और 10 हेडमास्टर की प्राचार्य पद पर पदोन्नति की सूची जारी की गई। जिसमें कुरुक्षेत्र जिले के 22 प्राध्यापकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली है। जिसमें ज्योतिसर स्कूल से गुरु देवी, सूरज भान (बरोट), राजपाल (दूधला मोरथला), सविता (मिर्जापुर), निवेदिता (डीग), देवराज (लोहारा), किरण बाला (बलाही), विजय भारद्वाज (जिला गणित विशेषज्ञ), भजन सिंह (दूधला मोरथला), अशोक कुमार (नलवी), परवीन कुमारी (मथाना), कृष्ण कुमार (कमोदा), प्रदीप कुमार (बाखली), वंदना रानी (प्रतापगढ़), दिनेश यादव (इस्माईलाबाद), सिम्मी गुप्ता (जलबेहड़ा), सुमित्रा (ईशाक), मेहर सिंह (लाडवा), राजेंद्र सिंह (डाइट पलवल) और राजेश सैनी (शाहाबाद) शामिल हैं। हसला के जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने पदोन्नति सूची जारी करने पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हसला की ओर से लगातार शिक्षकों की लंबित प्रमोशन की मांग उठाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com