13 महीने में महाबोधि गेस्ट हाउस का दोबारा उद्घाटन:CM ने मार्च 2024 में वर्चुअली किया था इनोग्रेशन, 7 फ्लोर वाली बिल्डिंग में स्पा से स्विमिंग पूल तक

Apr 30, 2025 - 17:30
 0  0
13 महीने में महाबोधि गेस्ट हाउस का दोबारा उद्घाटन:CM ने मार्च 2024 में वर्चुअली किया था इनोग्रेशन, 7 फ्लोर वाली बिल्डिंग में स्पा से स्विमिंग पूल तक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस गेस्ट हाउस का करीब 13 महीने पहले उद्घाटन किया था, उसका आज एक बार फिर से फिजिकली इनोग्रेशन किया। एक ही गेस्ट हाउस का दोबारा उद्घाटन क्यों किया गया है, ये सामने नहीं आया है। हालांकि, जब पिछली बार नीतीश कुमार ने मार्च 2024 में जब वर्चुअली इनोग्रेशन किया था, तब इसका नाम स्टेट गेस्ट हाउस था और अब जब इसका फिजिकली उद्घाटन किया गया है, तो इसका नाम महाबोधि गेस्ट हाउस रखा गया है। दावा किया जा रहा है कि गेस्ट हाउस के जरिए बिहार के पर्यटन नक्शे पर बोधगया को एक नई पहचान मिलेगी। महाबोधि गेस्ट हाउस की लागत 136.15 करोड़ रुपए है। महाबोधि मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बने इस 7 मंजिला बिल्डिंग में वीआईपी मेहमानों और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए बहुत कुछ मौजूद है। 2020 में शुरू हुआ निर्माण, बौद्ध शैली में किया तैयार महाबोधि गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य साल 2020 में शुरू हुआ था। अब ‘बौद्ध शैली’ में आलीशान गेस्ट हाउस बन कर तैयार हुआ है। इसका डिजाइन महाबोधि मंदिर और लोमष ऋषि गुफा से प्रेरित है। इस गेस्ट हाउस को चलाने और रखरखाव की जिम्मेदारी ITC को दी गई है। मुख्यमंत्री ने छत से गेस्ट हाउस का लिया जायजा CM नीतीश कुमार ने होटल की छत से गेस्ट हाउस का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होटल अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पास में ही महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र है। उसी बगल में होटल बनाया गया। अब इसमें बाहर से आने वाले गेस्ट रुक सकेंगे। ये बोधगया के लिए बहुत अच्छा काम हो गया। बिहार पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि इस होटल के संचालन से बोधगया में ठहरने की उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध है। इससे विदेशी बौद्ध अनुयायियों के साथ ही सरकारी प्रतिनिधियों के लिए प्रीमियम दर पर यह प्राथमिक ठिकाना बन सकेगा। इससे पर्यटन को बूस्ट मिलेगा। बोधगया इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बनेगा। गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत लोग मंदिर के लिए बाहर से आते हैं, उनके ठहरने के लिए उचित सुविधा नहीं थी, बहुत से लोग तुरंत लौट कर चले जाते थे। इनमें देश के ही नहीं बल्कि देश से बाहर के लोग भी शामिल थे। अब 100 लोग यहां ठहर सकेंगे। ये हम बहुत पहले से कर रहे थे। 4 मई से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन महाबोधि मंदिर में पूजा के बाद नीतीश कुमार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का निरीक्षण करने बिपार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स और उसकी तैयारियों का जायजा लिया।खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। इसका आयोजन 4 मई से किया जाना है। राज्य के पांच जिलों को इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें गया भी शामिल है। गया में आईआईएम बोधगया और गया के बिपार्ड में आयोजन होना है। अब देखिए महाबोधि गेस्ट हाउस की अंदर की तीन तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com