गुरुग्राम में ₹1000 ज्यादा मांगने पर कॉल गर्ल की हत्या:मरने तक मुंह-नाक दबाए रखा, ट्रॉली बैग में शव फेंका, CCTV फुटेज से खुला राज

May 9, 2025 - 17:30
 0  0
गुरुग्राम में ₹1000 ज्यादा मांगने पर कॉल गर्ल की हत्या:मरने तक मुंह-नाक दबाए रखा, ट्रॉली बैग में शव फेंका, CCTV फुटेज से खुला राज
हरियाणा के गुरुग्राम में काले रंग के ट्रॉली बैग में मृत मिली युवती रिया की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती कॉल गर्ल थी, जिसे आरोपी दिनेश बुक कर अपने रूम पर लाया और शराब पार्टी की। इसके बाद एक हजार रुपए को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। रिया तय रकम से एक हजार ज्यादा मांग रही थी। उसने चिल्लाने की धमकी दी तो आरोपी ने उसका नाक और मुंह दबा दिया और तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हाे गई। रात में की गई हत्या के बाद आरोपी शव को रूम में छोड़कर सुबह मेडिकल स्टोर पर ड्यूटी करने चला गया। शाम को वापस आकर अपने दोस्त को बुलाया और डेडबॉडी को ट्रॉली बैग में पैक करके नादर स्कूल के पास फेंक दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की 2 दिन की रिमांड पर हैं। पुलिस को दोनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे की युवती की हत्या.. सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से बुक किया पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश कुमार (22) ने बताया कि वह गुरुग्राम के सिकंदरपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है। 2 मई की रात लगभग 2:00 बजे वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से अपने रूम पर लौट रहा था। तभी सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास उसे रिया मिली, उसने जींस और टॉप पहना था। बातचीत शुरू हुई तो वह रूम पर जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने रूम पर ले गया। शराब की बोतल खरीदी, दोनों ने जमकर पी दिनेश ने आगे बताया कि रास्ते में उसने शराब की बोतल भी खरीद। इसके लिए उसने रिया से परमिशन भी ली थी। रूम पर पहुंचने के बाद दोनों ने जमकर शराब पार्टी की। धीमी आवाज में गाने बजाकर डांस भी किया। डांस करते वक्त दोनों शराब भी पीते रहे। इस कारण उन्हें काफी नशा हो गया। मौज मस्ती के बाद रिया जाने के लिए कहने लगी और अपने रुपए मांगने लगी। 1 हजार पर विवाद, मुंह-नाक दबाकर हत्या की पुलिस के मुताबिक, दिनेश ने पूछताछ में बताया कि रिया से जितने रुपए तय हुए थे, वह उससे 1 हजार रुपए ज्यादा मांग रही थी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वह 1 हजार रुपए लिए बिना जाने को तैयार नहीं थी, दिनेश भी रुपए नहीं देना चाहता था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। युवती ने चिल्लाने की धमकी दी तो दिनेश घबरा गया। इस पर उसने रिया का मुंह और नाक दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रिया शराब के नशे में थी, इसलिए ज्यादा विरोध नहीं किया। दोस्त के साथ मिलकर ट्रॉली बैग में डेडबॉडी पैक की पुलिस के मुताबिक, रिया की मौत के बाद दिनेश ज्यादा घबरा गया। वह तुरंत पास में रहने वाले अपने साथी विप्लव के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। रात को ही विप्लव दिनेश के रूम पर पहुंचा तो देखा वहां रिया की लाश पड़ी थी। इस पर दोनों ने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। इसी प्लान के तहत 3 मई की सुबह दोनों अपने काम पर चले गए। काम से लौटने के बाद दिनेश के पास रखे ट्रॉली बैग में डेडबॉडी को पैक करना शुरू कर दिया। सुई-धागे से सिला ट्रॉली बैग​​​​, सेक्टर-44 में फेंका दिनेश ने आगे बताया- ट्रॉली बैग छोटा था, जिसमें रिया की डेडबॉडी फिट नहीं आ रही थी। बैग की चेन बंद नहीं हुई तो उसे सुई-धागे से सिल दिया, ताकि बाहर से डेडबॉडी दिखाई न दे। इसके बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नजदीक शिव नादर स्कूल के पास वाली सड़क पर ट्रॉली बैग फेंक दिया। बताया कि इस एरिया में CCTV नहीं लगे थे, आवाजाही भी कम थी। इसलिए दोनों ने यह जगह चुनी। इसके बाद दोनों ने रूम में जाकर शराब पी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 को दिया था। पुलिस ने इस एरिया से होकर जाने वाली सभी सड़कों पर लगे CCTV कैमरे खंगाले। सिकंदरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे एक CCTV कैमरे में दो युवक एक बाइक पर ट्रॉली बैग लाते दिखे और फिर बिना बैग के वापस आते दिखे। इस पर बाइक आदी के नंबर नोट कर दोनों युवकों तक पुलिस पहुंची। फोरेंसिक साक्ष्यों का मिलान किया गया तो दोनों के ही हत्या करने की बात कन्फर्म हुई। 3 पॉइंट्स में इस हत्याकांड में अब तक क्या हुआ.. 3 मई को महिला ने देखा शव एनजीओ में काम करने वाली महिला ने शनिवार (3 मई) को सबसे पहले सुशांत लोक इलाके में इस काले रंग के ट्राॅली बैग को देखा था। महिला वन विभाग के लिए पौधे लगाने का काम करती है। महिला ने पाया कि बैग में मक्खियां और चींटियां थीं। सुबह 11.30 बजे उसने एनजीओ के लिए ही काम करने वाले अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोला और उसमें महिला का शव मिला। उम्र करीब 30-32 साल की बताई गई थी। 1 या 2 मई को हत्या करने का शक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग यहां फेंका गया। शव 3 मई को मिला था, इस पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला की हत्या 1 या 2 मई को ही कर दी गई थी। इसके अलावा हत्यारे किसी भी सूरत में महिला की पहचान मिटाना चाहते थे। गले पर लिखा मां का नाम और बाएं हाथ के अंगूठे के पास नंबर ‘8’ का टैटू था। महिला ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया था। गुरुग्राम पुलिस ने मृत महिला की पहचान बताने व कराने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके अलावा दो पुलिस अधिकारियों को भी मामले की इन्वेस्टिगेशन सौंपी थी। पुलिस ने 5 दिन की जांच के बाद दोनों आरोपियों को दबोचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com