ऑपरेशन सिंदूर-भोपाल में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा:सिंघार बोले-पीओके भी भारत में हो शामिल; दिग्विजय ने की रॉ-इंटेलिजेंस की तारीफ
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शुक्रवार को एमपी कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकली। जिसमें कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। दिग्विजय सिंह बोले-हमारा निशाना सही जगह लगा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक बात साबित हो चुकी है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता रहा है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे देश की इंटेलिजेंस और रॉ ने सही तरीके से आतंकियों के ठिकानों को चिह्नित किया और हमारा निशाना सही जगह पर लगा है। उमंग सिंघार बोले-पीओके बने भारत का हिस्सा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- यह काबिले तारीफ कार्रवाई है। मैं समझता हूं कि सेना मजबूती काम कर रही है। भारत की सेना के आगे पाकिस्तान घबराया हुआ है।कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेवा का मनोबल बढ़ाने के लिए यात्रा निकाली है। प्रदेश के कार्यकर्ता हर जिले से आए हुए हैं। हम सेना को सैल्यूट करते हैं। सेना का मनोबल ऊंचा रहे। पूरी कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ है। मैं तो यही कहता हूं कि पाकिस्तान हिंदुस्तान से निकला हुआ एक छोटा सा बच्चा है। वह हमेशा नादानी करता आया है। इसलिए उसके 1971 में टुकड़े हुए थे और निश्चित तौर पर इस बार फिर चाहूंगा कि पाकिस्तान के टुकड़े हों। पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा बने और बलूचिस्तान पर हमारा कब्जा हो। अरुण यादव बोले- हमारी सेनाओं ने जवाब दिया
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि आतंकी हमला हमारे देश पर हुआ है। उसे जवाब देने का काम हमारी सेना ने किया है। जो हमारे देश के खिलाफ आंख उठाने का काम करेगा, उसका वही हश्न होगा जो आज हमारी सेनाओं ने किया है। आरिफ मसूद बोले- पूरा देश सेनाओं के साथ
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा-पाकिस्तान की यह कायराना हरकत थी। आज देश की सेनाओं ने करारा जवाब दिया है। पूरा देश सेनाओं के साथ है। पाकिस्तान सुधर जाए नहीं तो बर्बाद हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com