मधुबनी के SP ने हरलाखी थानाध्यक्ष को किया निलंबित:आरोपी से अनुचित बातचीत करने का मामला, जांच के बाद विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश
मधुबनी के SP योगेन्द्र कुमार ने हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी से अनुचित बातचीत करने का आरोप है। एसपी को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने बेनीपट्टी डीएसपी के नेतृत्व में जांच कराई। जांच में यह पुष्टि हुआ कि थानाध्यक्ष सहनी की आरोपी से अनुचित बातचीत हो रही थी। यह घटना हरलाखी थाना कांड संख्या 106/25 से जुड़ी है। एसपी ने इस कृत्य को कदाचार मानते हुए थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया है। इससे पहले जयनगर थाना के एक सब-इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया गया था। पद का दुरुपयोग करने वालो पर होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि मधुबनी पुलिस अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com