कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बिहार अलर्ट:झाझा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, यात्रियों के सामान की हो रही जांच

May 6, 2025 - 23:30
 0  0
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बिहार अलर्ट:झाझा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, यात्रियों के सामान की हो रही जांच
बिहार सरकार ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेल पुलिस स्टेशन परिसर में तैनात है। झाझा जीआरपी थाना अध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि स्टेशन, प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया में विशेष निगरानी की जा रही है। यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा दी है। प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और ट्रेनों के अंदर सघन जांच अभियान चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से सतर्क रहने की अपील राज्य पुलिस ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाके, धार्मिक स्थल और रेलवे परिसरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। झाझा में सुरक्षा बल स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com