दवा लेने गए बुजुर्ग को गाड़ी ने मारी टक्कर:औरंगाबाद से जख्मी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

May 6, 2025 - 23:30
 0  0
दवा लेने गए बुजुर्ग को गाड़ी ने मारी टक्कर:औरंगाबाद से जख्मी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
औरंगाबाद में दानी बिगहा पार्क के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल जा रहे 80 साल के वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान जसोइया गांव स्थित मिश्र बिगहा पासवान चौक वार्ड नंबर एक निवासी जीतू पासवान के रूप में हुई है। जीतू पासवान पेट दर्द की दवा लेने करमा रोड स्थित मेडिकल शॉप पर गए थे। दवा लेकर लौटते समय सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर चालक मौके से फरार हो गया। वृद्ध मौके पर ही अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वाहन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में किया रेफर रास्ते से वृद्ध के मुहल्ले के तपेश्वर पासवान अपनी ससुराल से लौट रहे थे। भीड़ देखकर रुके। घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से तपेश्वर पासवान ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में गया रेफर कर दिया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। वृद्ध का हाल जाना। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गया ले गए। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ, वह नवीनगर थाना की नहीं है। मंगलवार को जिले के सभी थानों की गाड़ियां पुलिस लाइन जाती हैं। वे रमेश चौक होते हुए करमा रोड से जाती हैं। दानी बिगहा से कोई गाड़ी नहीं जाती। नवीनगर से औरंगाबाद गई गाड़ी के चालक ने भी हादसे से इनकार किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com