रायगढ़ में फर्नेश ब्लास्ट से मजदूर की मौत:शिवा प्लांट में काम करते समय हादसा, ज्यादा झुलसने से तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को शिवा प्लांट में फर्नेश ब्लास्ट होने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के चतरा निवासी उपेन्द्र कुमार भारती पिछले करीब डेढ़ साल से पूंजीपथरा के शिवा प्लांट में ठेकेदार के अंडर काम कर कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे उपेन्द्र अपने साथियों के साथ फर्नेश ब्लास्ट के पास काम रहा था। उसी समय हादसा हो गया। मजदूरों के बीच मची अफरा-तफरी घटना के बाद आसपास के बाकी मजदूरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को देने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में जांच की जांच जारी इस मामले में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि, मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com