चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े 8 भगोड़े:चेक बाउंस और चोरी के मामले में थे फरार, शराब पीकर हुड़दंग करते

Apr 28, 2025 - 00:30
 0  0
चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े 8 भगोड़े:चेक बाउंस और चोरी के मामले में थे फरार, शराब पीकर हुड़दंग करते
चेक बाउंस और चोरी जैसे अपराध कर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे, जिन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशानुसार पीओ एंड समन स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर शेर सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके परिवार वालों पर भी नजर बनाए हुए थी, क्योंकि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ देता है। इसी तरह पुलिस को जैसे ही आरोपियों की लोकेशन का पता चला, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इन 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार 1. अमनप्रीत सिंह 2. मकसूद अंसारी 3. संतोष (पत्नी गुरदेव सिंह) 4. बलजीत सिंह 5. संजीव कुमार 6. विनोद कुमार 7. हिमांशी चोपड़ा 8. परवीन कुमार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com