हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:40 से 60 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा, अंबाला में छाए बादल, चल रही ठंडी हवा
मौसम विभाग के अनुसार आज (मंगलवार को) हरियाणा के 13 जिलों में जहां 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं आंधी-तूफान भी आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अंबाला में आज भी मौसम ठंडा है। बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल) में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की संभावना है। 5 जिलों (कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर व फरीदाबाद) में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा 4 जिलों (कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 7 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बारिश संभावित है। वहीं 8 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 9 मई को पूरे हरियाणा में बारिश संभावित है। यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 7 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 8 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हरियाणा का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री घटा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट हिसार के बालसमंद में 4.3 डिग्री की हुई। जिसके बाद हिसार के बालसमंद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com