हरियाणा में दूल्हे ने दहेज के 11 लाख लौटाए:मंडप में ही दुल्हन के पिता के हाथ में पकड़ाए; घरेलू सामान भी नहीं लिया

May 6, 2025 - 05:30
 0  0
हरियाणा में दूल्हे ने दहेज के 11 लाख लौटाए:मंडप में ही दुल्हन के पिता के हाथ में पकड़ाए; घरेलू सामान भी नहीं लिया
हरियाणा के जींद में दूल्हे ने दहेज में मिले 11 लाख रुपए मंडप में ही लौटा दिए। दुल्हन के पिता ने जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उन्हें माथे पर लगाया। फिर दूल्हे के हाथों वापस दुल्हन के ताऊ को दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक रुपया और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। दूल्हे का परिवार ज्योतिषी का काम करता है। उनका कहना है कि हमारे लिए दुल्हन ही दहेज है। इस वजह से दुल्हन के पिता की दी गई रकम नहीं ली गई। दूल्हे ने BA की पढ़ाई की है। वहीं दुल्हन एम. कॉम कर रही है। हालांकि दोनों ही अभी कोई जॉब नहीं करते। 3 तस्वीरों में देखिए, दहेज लौटाने का पूरा वाक्या... सोनीपत लड़की देखने गए, तभी दहेज से इनकार किया दरअसल, जींद के सफीदों क्षेत्र के एस्ट्रोलॉजर पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे ज्योतिष कौशिक का रिश्ता सोनीपत के गांव सांदल कलां के रहने वाले सुनील की बेटी तनु से हुआ था। 3 महीने पहले उनकी शादी की बात चली। जब एस्ट्रोलॉजर का परिवार लड़की देखने गया तो तभी दहेज से इनकार कर दिया था। उनकी शादी 30 अप्रैल को तय हो गई। लड़के वालों के इनकार करने के बावजूद दुल्हन के परिवार ने दहेज में देने के लिए 11 लाख रुपए रख लिए। इसके अलावा दुल्हन के लिए फर्नीचर समेत बाकी सारा घरेलू सामान भी खरीद लिया। दूल्हे के हाथों लौटाए रुपए, सामान भी नहीं लिया तय दिन पर बारात पहुंची। तब शादी की रस्में चल रहीं थी। इसी दौरान दुल्हन तनु के पिता ने शगुन की परात में 11 लाख रुपए रख दिए। यह देखकर दूल्हे के परिजनों आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक, रामेश्वर कौशिक, रामकुमार कौशिक, ज्योतिषाचार्य गोविंद कौशिक और आचार्य गोपाल कौशिक ने ये रुपए माथे पर लगाए। इसके बाद चाचा गोपाल ने दूल्हे के हाथों वापस करा दिए। उन्होंने कहा कि न तो वह कैश लेंगे और न ही सामान लेकर जाएंगे। दूल्हे के पिता बोले- कन्या दे दी, मतलब सब दे दिया तनु के पिता को 11 लाख रुपए लौटाते हुए कहा कि वे दहेज लेने के पक्षधर नहीं हैं। वह सामान भी नहीं लेंगे। दूल्हे के पिता पुरुषोत्तम कौशिक ने कहा कि जिसने अपनी कन्या दे दी तो समझो उसने अपना सब कुछ दे दिया। दुल्हन के परिजनों ने काफी कोशिश की लेकिन दूल्हे का परिवार नहीं माना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com