ब्यावर में 6 मई को भाजपा का वक्फ सुधार सम्मेलन:पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी होंगे मुख्य वक्ता, सुबह 11 बजे से शुरुआत

May 6, 2025 - 05:00
 0  0
ब्यावर में 6 मई को भाजपा का वक्फ सुधार सम्मेलन:पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी होंगे मुख्य वक्ता, सुबह 11 बजे से शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी ब्यावर विधानसभा की ओर से 6 मई को वक्फ सुधार जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन राधव श्री गार्डन, मसूदा रोड पर स्थित लिटिल चेम्प स्कूल के सामने सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी मौजूद रहेंगे। वे वक्फ सुधार विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। ये आयोजन भाजपा के जनजागरण अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों से जुड़े सुधारों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाना है। भाजपा ने सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। इसमें वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा को विशेष भूमिका दी गई है। इससे मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल महामंत्री गणपत सिंह रावत और नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का संचालन और समन्वय करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com