4 साल में बढ़े 9 लाख हवाई यात्री, भोपाल एयरपोर्ट को इस बार 20 लाख का टारगेट

May 6, 2025 - 05:00
 0  0
4 साल में बढ़े 9 लाख हवाई यात्री, भोपाल एयरपोर्ट को इस बार 20 लाख का टारगेट
राजा भोज एयरपोर्ट के इंटरनेशनल होने का फायदा अब नजर आने लगा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहली बार भोपाल एयरपोर्ट को अगले वित्तीय वर्ष के दौरान 20 लाख से ज्यादा यात्रियों का लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य बड़े एयरपोर्ट्स को दिया जाता है। लगातार बढ़ती फ्लाइट्स और इस समर सीजन के चलते पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल यात्रियों की संख्या में चार लाख से अधिक की बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को देखकर अथॉरिटी ने 20 लाख यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि पहले के मुकाबले एयरलाइन कंपनियां लगातार बड़े एयरक्राफ्ट से फ्लाइट्स का संचालन कर रही हैं। इस वजह से लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। 2021-22 में राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या मात्र 7.3 लाख रही थी। इसके बाद से यह लगातार बढ़ रही है। बड़े एयरक्राफ्ट चलने का फायदा पिछले वर्षों में भोपाल से रोज एक तरफ से 15 फ्लाइट चल रही थीं। इस दौरान 7 से ज्यादा फ्लाइट ऐसी होती थीं, जिनका संचालन 78 सीटर एटीआर 72 से किया जाता था। लेकिन अब 18 फ्लाइट्स रोज चल रही हैं, इनमें से 12 फ्लाइट बड़े एयरक्राफ्ट से संचालित हो रही हैं। इस कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां बोइंग की भी टेकऑफ रिहर्सल हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com