भास्कर न्यूज| मानपुर सलेमपुर मोहल्ले में किराए पर रह रहे छात्र चंदन के कमरे से अवैध हथियार मिले। पुलिस ने रविवार देर शाम उसके कमरे पर छापा मारा। तलाशी में हथियार बरामद हुए। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चंदन कुमार टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मानिक बिगहा गांव का रहने वाला है। उस पर फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा करने में मदद करने का आरोप है। इसी मामले में किशोरी के परिजनों ने चंदन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को किशोरी के परिजनों ने चंदन को पकड़कर फतेहपुर पुलिस को सौंपा। पूछताछ में चंदन ने अवैध हथियार होने की बात कबूल की। इसके बाद फतेहपुर पुलिस और मुफस्सिल थाना के एसआई सोहन हाजरा ने संयुक्त रूप से उसके कमरे पर छापा मारा।
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com