जम्मू में नवगछिया के शहीद आर्मी जवान को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार

May 22, 2025 - 05:30
 0  0
जम्मू में नवगछिया के शहीद आर्मी जवान को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर में शहीद आर्मी के जवान संतोष यादव का पार्थिव शरीर इंडिगो विमान से बुधवार की रात पौने आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचा। तिरंगे में लिपटे हवलदार संतोष के पार्थिव शरीर को दानापुर आर्मी के जवान कंधे पर लेकर स्टेट हैंगर पहुंचे। वहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, डीजीपी विनय कुमार, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी अवकाश कुमार व दानापुर छावनी के मिलिट्री के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संतोष यादव की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने संतोष के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निकटतम आश्रित को बिहार सरकार की ओर से तय सम्मान राशि दी जाएगी। पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।40 साल के संतोष नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला के रहने वाले थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com