डेढ़ साल का बच्चा बाल्टी में डूबा, मौत

May 22, 2025 - 06:30
 0  0
डेढ़ साल का बच्चा बाल्टी में डूबा, मौत
लुधियाना। पानी के साथ खेलते डेढ़ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद जुवराज(1.5) पुत्र मोहम्मद फिरोज वासी ईस्टन गार्डन, जस्सियां रोड के रूप में हुई है। जांच अधिकारी केवल किशन ने बताया कि मृतक के पिता कबाड़ इकट्‌ठा करने का काम करते हैं। हादसे के समय वह काम पर गए हुए थे। बच्चा अपने भाई-बहन के साथ घर पर ही था। वह पानी की बाल्टी के पास खेल रहा था। वहीं उसके भाई-बहन दूसरी जगह पर खेल रहे थे। पानी के साथ खेलते हुए बच्चा सिर के बल बाल्टी में जा गिरा। फिर दोपहर 2 बजे के करीब जब उसके भाई-बहन घर पर आए तो बच्चे को बहार निकाल अपने माता-पिता को जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com