जैसलमेर में सुबह तेज धमाका, मिसाइलनुमा चीज मिली:10 फीट चौड़ा, 2 फीट गहरा गड्ढा हुआ, शहर में रेड अलर्ट, बाजार बंद कराए
भारत- पाकिस्तान के टकराव के बीच जैसलमेर सहित प्रदेश के बॉर्डर से सटे जिलों में हाई अलर्ट घोषित है। जैसलमेर के पोकरण और बाड़मेर में शुक्रवार की देर रात पाकिस्तानी ड्रोन से अटैक हुए। जिसके बाद जगह- जगह ड्रोन के टुकड़े मिल रहे हैं। हाई अलर्ट के चलते जैसलमेर में प्रशासन द्वारा शनिवार सुबह से रेड अलर्ट जारी करते हुए सभी बाजारों को बंद करवाया गया। जिसके चलते सभी लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद की और घरों की तरफ लौट गए। पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी लोगों को अपने अपने घर जाने के आदेश दिए। पुलिस ने भी शहर में घूम घूम कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। गौरतलब है कि जैसलमेर के भागू के गांव के पास शकूर खान की ढाणी में शनिवार अल सुबह करीब 4.30 पर तेज धमाका हुआ और करीब 10 फीट चौड़ा और 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। स्थानीय लोगों ने मलबे के बारे में सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं और मौका मुआयना किया। भारतीय सेना को इसकी जानकारी दी। अब सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। वहीं आज अलसुबह सीमा पार पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर ड्रोन दागे गए। जिले के भागू का गांव के पास शकूर की ढाणी गांव के स्कूल के पीछे संदिग्ध टुकड़े मिले हैं। ढाणी के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा- हम सब देश के साथ हैं। सभी ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com