हरियाणा में यूनिवर्सिटी VC से ₹15 लाख रिश्वत महंगी पड़ी:वीसी के करीबी ने DGP को बताया, इंस्पेक्टर अरेस्ट; अफीम की खेती का केस

May 15, 2025 - 11:30
 0  0
हरियाणा में यूनिवर्सिटी VC से ₹15 लाख रिश्वत महंगी पड़ी:वीसी के करीबी ने DGP को बताया, इंस्पेक्टर अरेस्ट; अफीम की खेती का केस
हरियाणा के सोनीपत में एक इंस्पेक्टर को DGP शत्रुजीत कपूर के करीबी के जानकार वाइस चांसलर से 15 लाख की रिश्वत लेनी महंगी पड़ गई। इंस्पेक्टर ने रिश्वत ली तो इसकी शिकायत डीजीपी कपूर के पास पहुंच गई। उन्होंने सोनीपत पुलिस कमिश्नर से जांच करने को कहा। जिसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच में रुपयों के लेन-देन की बात साबित हो गई। जिसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे सस्पेंड भी किया जा चुका है। यह मामला सोनीपत में एजुकेशन सिटी में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन (WUD) में अफीम के पौधे मिलने से जुड़ा हुआ है। इसमें पुलिस ने जिसे आरोपी बनाया था, उसकी गिरफ्तारी वाइस चांसलर के पंजाब स्थित घर से हुई थी। इसी को लेकर इंस्पेक्टर ने VC पर आरोपी को छुपाने की धमकी देकर रिश्वत ली थी। पहले 2 पॉइंट में अफीम की खेती पकड़ने का मामला समझें.... 1. यूनिवर्सिटी परिसर में अफीम के पौधे होने की सूचना मिली 28 मार्च को तड़के करीब 3:55 बजे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र को एक मुखबिर से सूचना मिली कि WUD परिसर में फूलों की क्यारियों में अफीम के पौधे लगाए गए हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशी राम और बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी व्रज वेकरियां को मौके पर बुलाया। यूनिवर्सिटी के सहायक रजिस्ट्रार शैलेंद्र कुमार को भी साथ लिया गया। 2. रेड में 39.750 किलोग्राम अफीम के पौधे मिले छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी की दीवार के पास अफीम के पौधे मिले। कुल 39.750 किलोग्राम अफीम के पौधों को जड़ सहित उखाड़ा गया। मौके पर वीडियोग्राफी की गई। पुलिस ने मौके से ही माली संत लाल को गिरफ्तार कर लिया। माली से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये पौधे यूनिवर्सिटी के सुपरवाइजर धर्मेंद्र मिश्रा ने लगवाए थे। अब रिश्वत मांगने की पूरी कहानी पढ़िए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com