अदाणी विद्या मंदिर साल्ही: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा

May 15, 2025 - 17:30
 0  0
अदाणी विद्या मंदिर साल्ही: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा
भास्कर न्यूज | उदयपुर अदाणी विद्या मंदिर साल्ही के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल को 10वीं में 100 फीसदी सफलता मिली। 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी पास हुए। 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 11 में से 8 बेटियां रहीं। डांडगांव की हर्षिता यादव ने 81.84%, साल्ही की प्रेरणा सिंह ने 77.84%, साल्ही के राजकमल कोर्राम ने 76.67% अंक हासिल किए। 12वीं में 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 10 में से 6 बेटियां रहीं। हरिहरपुर के आदिवासी छात्र नारायण सिंह कोर्राम ने 75%, घाटबार्रा के समीर यादव ने 73.6% और साल्ही के सुरजीत पोर्ते ने 71.8% अंक हासिल किए। हर्षिता यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। कहा, मेरे शिक्षकों ने हमेशा मार्गदर्शन किया। यह उनकी मेहनत का नतीजा है। नारायण सिंह कोर्राम ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। शिक्षकों ने मेरी मदद की। अब मैं अच्छे विश्वविद्यालय में पढ़ाई करना चाहता हूं। सीयूईटी की तैयारी कर रहा हूं। प्राचार्य आशीष पांडे ने कहा, “यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन का फल है। बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। हर्षिता बहुत होशियार छात्रा है। सभी टॉपर्स को बधाई देता हूं। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह स्कूल केंद्रीय शिक्षा मंडल से सम्बद्ध है। यहां आसपास के गांवों के 1000 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाती है। टैब, स्मार्ट क्लास, नाश्ता, खाना, किताबें, बैग, यूनिफॉर्म और जूते भी मुफ्त दिए जाते हैं। जेईई और नीट की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com