बिहार अपडेट्स:मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की लूट; बांका में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बारात से लौट थे
मुजफ्फरपुर में हथियार से लैस अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में 10 लाख की लूट की है। बाइक से आए 6 बदमाशों ने वारदात को शुक्रवार दोपहर 2 बजे अंजाम दिया है। दुकानदार को बंधक बनाकर लूट की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। पढ़ें बिहार की अन्य खबरें.... पटना में दिनदहाड़े मर्डर पटना में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। शख्स की पहचान फॉर्ड हॉस्पिटल के कर्मी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।
घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के किआ कार शोरूम के पास की है। जक्कनपुर के थानेदार ऋतुराज कुमार ने बताया कि गोली चली है। गोली एक शख्स को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत बांका में गुरुवार की रात सड़क हादसे में जीजा-साला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइस से बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के अंशु कुमार और कटोरिया थाना क्षेत्र के रंजीत तांती के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें NEET पेपर लीक में DIG के रिश्तेदार भी शामिल 5 मई 2024 को हुई NEET UG परीक्षा में पेपर लीक मामले में CBI की टीम संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। संजीव ने कई बड़े खुलासे किए हैं। CBI की पूछताछ में संजीव ने स्वीकार किया है कि परीक्षा के दिन गुजरात के गोधरा में थे। जय जलाराम स्कूल से NEET UG परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसमें एक DIG रैंक के पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार भी शामिल है। इस खुलासे के बाद गुजरात पुलिस भी संजीव मुखिया से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पटना में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, रोड पर कराहता मिला था पटना जिले के फतुहा में एक युवक की गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक की पहचान कोलहर गांव निवासी सोना रविदास के बेटे संजीव कुमार (27) के रूप में हुई है। घटना NH 30A पर कोऑपरेटिव कॉलोनी के पास की है। संजीव ने फतुहा के शिशामिल स्थित एक मेडिकल हॉल से दवा ली थी। इसके कुछ समय बाद वह कोऑपरेटिव कॉलोनी के पास सड़क पर कराहता हुआ मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे पटना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com