हिमाचल के नेताओं के दिल्ली पहुंचने से हलचल:नए संगठन और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं, CM सुक्खू-प्रतिभा सीडब्ल्यूसी में शामिल, मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंचे
हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली दौड़ से सियासी हलचल बढ़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिन में ही दिल्ली पहुंच गए थे। शाम के वक्त डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहले से ही दिल्ली में डटे हुए हैं। सभी दिग्गज नेताओं की दिल्ली दौड़ से प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह चर्चाएं नए संगठन और कैबिनेट विस्तार से जुड़ी है। सीएम सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में शामिल हुए। CWC में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई और प्रधानमंत्री मोदी से दोषियों के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई करने की मांग से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया। CWC में जातिगत जनगणना के मसले पर भी CWC चर्चा की गई। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी। क्योंकि राहुल गांधी जब जातिगत जनगणना की बात करते थे तो BJP उनका मजाक उड़ाती थी। अब केंद्रीय कैबिनेट ने जातिगत जनगणना को मंजूरी दे दी है। संविधान बचाओं कार्यक्रम की रणनीति बनी CWC में 'संविधान बचाओं अभियान' को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संपन्न मीटिंग में इस अभियान को गांव-गांव और घर-घर कैसे पहुंचाया जाए, इसकी रणनीति बनाई गई। अहमदाबाद में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में देशभर में संविधान बचाओं अभियान के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर रैली निकालने का फैसला लिया गया है। हिमाचल में भी इन रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आज की मीटिंग में इन रैली को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। संगठन को लेकर भी होगी चर्चा CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह अपने दिल्ली दौरे के दौरान हिमाचल में संगठन को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस को संगठन के बगैर 6 महीने होने जा रहे हैं। बिना संगठन के कांग्रेस वर्कर मायूस हैं। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री चंद्र कुमार संगठन को पैरालाइज्ड तक बोल चुके हैं। अनाथ हो गए कार्यकर्ता- साबरदीन बीते कल ही बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता ने पार्टी की मीटिंग सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत हाईकमान पर निशाना साधा। साबरदीन ने कहा, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज जिलाध्यक्ष ही नहीं है। कहां जाएगी पार्टी? कार्यकर्ता अनाथ हो गए हैं। इसी तरह प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद खाली पड़ा है। इसे भरने को लेकर भी हाईकमान से सीएम सुक्खू दिल्ली में चर्चा कर सकते हैं। डिप्टी CM भी दिल्ली रवाना हिमाचल के डिप्टी सीएम भी दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी भी आज रात या अगले कल संगठन को लेकर हाईकमान से चर्चा हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में जल्द संगठन को लेकर फैसला हो सकता है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान पर भी संगठन नहीं बनने की वजह से हमले तेज हो गए हैं। वहीं हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली में है। उन्होंने आज कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी चर्चा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com