बसपा नेता की पीट-पीटकर हत्या:सतना में 15 हमलावर लाठी-डंडों के साथ दिखे; पत्थर मारे, दो दिन पहले छोड़ी थी कांग्रेस
सतना में एक बसपा नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। करीब 15 अज्ञात बदमाश शुभम साहू (26) पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। बदमाशों ने उसे पत्थर भी मारे। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुभम ने दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली थी। घटना रविवार रात 12:30 बजे महदेवा मोहल्ले की है। घायल शुभम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से रीवा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमें 14-15 लोग लाठी-डंडे लिए हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों पंकज गौतम, रजनीश गौतम एवं विपिन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी एक ही परिवार के है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हाल में कांग्रेस से बसपा में हुए थे शामिल
शुभम पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। हाल ही में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे और भोपाल से सतना लौटे थे। बताया जा रहा है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुभम पर कई आपराधिक मामले दर्ज
शुभम साहू के खिलाफ शहर के सिविल लाइन, सिटी कोतवाली एवं कोलगवां थाने में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जमीनी विवाद जैसे मामले हैं। जांच में सामने आया है कि शुभम और उसके पिता महेश साहू यहां की कुछ निजी जमीनों पर कब्जा किए हुए है। एक गौतम परिवार है, जिसकी जमीन पर इनका जबरन कब्जा है। एक सिंह परिवार भी है। कई लोग शुभम साहू और उसके परिजनों की करतूत से परेशान थे। 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी हैं। पिता बोले- निगम अध्यक्ष ने रची साजिश
बीएसपी नेता शुभम के पिता महेश साहू ने नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी और उनके भाई उमेश चतुर्वेदी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटे के अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले निगम अध्यक्ष के बुआ के लड़के दिनेश गौतम को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। इसके अलावा वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com