यूपी की बड़ी खबरें:सुलतानपुर में दलित की पीट-पीटकर हत्या; दो नकाबपोशों बदमाश ने हमला किया

May 4, 2025 - 05:00
 0  0
यूपी की बड़ी खबरें:सुलतानपुर में दलित की पीट-पीटकर हत्या; दो नकाबपोशों बदमाश ने हमला किया
सुल्तानपुर में दलित किसान की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था। रात 9:00 बजे दो नकाबपोश बदमाश आए और पीट कर चले गए। शोर सुनकर आस-पास के और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। देखा वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम खिलाड़ी (55) के रूप में हुई है। पूरा मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर... हमीरपुर में 5 साल के बच्चे के गले पर चढ़ी बाइक, 5 मीटर तक घसीटा; इलाज जारी हमीरपुर में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम वैभव को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। फिर बाइक उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गई। मासूम बाइक में फंस गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। बाइक चढ़ते ही वैभव की चीख सुनकर मोहल्ले वाले बाहर आए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पूरा मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के जुगियाना इलाके में ओढेरा रोड का है। हादसे के बाद बाइक चालक ने बाइक रोकी और घायल बच्चे को लेकर तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वैभव का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर... अफसरों के सामने बुजुर्ग ने खुद पर डीजल डाला, पुलिस ने पकड़ा; खेत के लिए रास्ता नहीं मिलने से नाराज थे आगरा में शनिवार को तहसील दिवस था। कुर्सी पर बैठे अफसर शिकायतें सुन रहे थे। इसी दरम्यान सामने सीट पर बैठे एक बुजुर्ग तेजी से खड़े हुए और अपने ऊपर डीजल छिड़कने लगते हैं। वह खुद को आग लगाने के लिए जेब से माचिस निकालने का प्रयास करते हैं, मगर कॉन्स्टेबल ने उन्हें पकड़ लिया है। तेजी से माचिस छीन लेता है। फिर उन्हें बाहर ले जाकर उनके ऊपर पानी डाला जाता है। दरअसल, सदर तहसील में दहतोरा के शिवचरण शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि मेरे खेत पर जाने के लिए रास्ता नहीं है। गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ता रोक दिया है। पहले मेरे खेत पर जाने का रास्ता था, लेकिन चकबंदी के बाद रास्ता नहीं है। मुझे रास्ता दिया जाए, जिससे मैं आसानी से खेती कर सकूं। मगर इसकी सुनवाई थाने पर नहीं हुई। कई महीने से भागदौड़ कर रहा हूं। वो लोग मुझे बेइज्जत भी करते हैं। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। पढ़िए पूरी खबर... महिला जीजा के साथ भागी, बच्चों को साथ लेकर गई, पीड़ित ने ASP से की बच्चों को वापस दिलाने की मांग इटावा में एक महिला अपने जीजा के बड़े भाई के साथ भाग गई। महिला अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले गयी। महिला का पति परिवार के साथ गांव में रहता है। पुष्पा देवी 22 अप्रैल को अपने जीजा के बड़े भाई वासुदेव के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति गोरेलाल ने पत्नी और बच्चों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों से मांग की। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह से मुलाकात कर बच्चों के वापस कराने की गुहार लगाई है। गोरखपुर में कार ने कई किमी युवक को घसीटा, पूरा शरीर छिलने से पहचान नहीं हो सकी; बाएं हाथ पर KS लिखा गोरखपुर में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिला। युवक की उम्र लगभग 22 साल है। घटना सहजनवा के चांदबारी गांव में शुक्रवार रात की है। उसके शरीर पर घिसटने के गहरे निशान हैं। कपड़ों की हालत और गंभीर चोटों को देखते हुए पुलिस इसे सड़क हादसे से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी वाहन में फंसकर कई किलोमीटर तक घिसटता चला आया। उसके शरीर पर दोनों घुटनों, पेट, सीने, हाथ, चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स में रगड़ से गंभीर चोटें हैं। कपड़े लगभग फटे हुए हैं और पूरा शरीर कीचड़ से सना है। युवक ने काली शर्ट और सफेद बनियान पहन रखी थी। बाएं हाथ पर ‘K.S.’ गोदा हुआ है, जिससे पहचान में कुछ मदद मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर... पंखे से लटकी मिली विवाहिता, दो महीने पहले हुई शादी: भाई बोला- दीदी ने साथ चलने को कहा था, अब लाश लेकर जा रहे; पति-सास फरार मथुरा में विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2 महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता बोले- मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे मारते-पीटते भी थे। दो महीने पहले ही हमने शादी की थी। घटना की जानकारी पर मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल युवती का पति और सास मौके से फरार है। वहीं युवक के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर... राम मंदिर चेहरा ढककर पहुंची मुस्लिम महिला, पुलिस ने रोका तो उलझी, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ अयोध्या के राम मंदिर से दर्शन कर लौट रही मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया। महिला ने सिर और चेहरे पर नीले कपड़े बांध रखे थे। उसका हावभाव देखकर सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, तो उल्टा सीधा जवाब देने लगी। मामला संदिग्ध देख सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद महिला के वेरिफिकेशन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेजा गया। थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं। महिला का नाम इरिम है और वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। (पढ़ें पूरी खबर) मायावती–बोलीं जातीय जनगणना पर क्रेडिट लेने की होड़; कांग्रेस-भाजपा की सियासत में दलित-ओबीसी समाज फिर बना ‘वोट बैंक बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा- देश में सन् 1931 के बाद पहली बार जातीय जनगणना कराए जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है। लेकिन इस फैसले का राजनीतिक क्रेडिट लेने की होड़ ने एक बार फिर दलित व ओबीसी समाज के संवैधानिक हकों को लेकर कांग्रेस व भाजपा की पुरानी पोल खोल दी है। मायावती ने कहा जातीय जनगणना पर कांग्रेस खुद को जनता की हितैषी बताने में जुटी है, लेकिन वह यह भूल गई कि आरक्षण व सामाजिक न्याय को कमजोर करने का सबसे पुराना रिकॉर्ड उसी के नाम है। आजादी के बाद दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद दलित और ओबीसी समाज को आरक्षण के नाम पर गुमराह कर, असल अधिकारों से वंचित रखने का दोष कांग्रेस पर बराबर लगता रहा है। यही कारण था कि समय के साथ कांग्रेस का जनाधार खिसकता गया और दलित-ओबीसी वर्ग का भरोसा डगमगाया। पढ़िए पूरी खबर आगरा में जूस पीते समय युवक को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली आगरा में जूस पीने के दौरान युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया। एसीपी विनायक भोंसले ने बताया- शुक्रवार देर रात सिकंदरा के सुनारी इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों की पहचान अमन और अभिषेक उर्फ रौनी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने 26 अप्रैल को मिलन नाम के युवक को जूस पीने दौरान दिनदहाड़े गोली मार दी थी। वाराणसी में CSC संचालक को तमंचा सटाकर 1.50 लाख लूटे; बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात वाराणसी में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने घर लौट रहे युवक का पीछा किया फिर रास्ता रोककर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कुछ देर बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी और परिजनों को भी बताया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक से मुलाकात की। पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई। युवक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस में बोगी से टपका पानी; भीग गया सामान, यात्रियों ने जताई नाराजगी लखनऊ से दिल्ली जा रही वीआईपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी में यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा जब छत से अचानक पानी टपकने लगा। ट्रेन संख्या 12429 शुक्रवार रात चारबाग स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि एच-1 कोच के शौचालय के पास की छत से लगातार पानी टपकता रहा, जिससे बोगी में पानी भरने लगा। कई यात्रियों का सामान भीग गया। परेशान यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रेलवे को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com