जालंधर MLA कोटली पर FIR के बाद कांग्रेस का पलटवार:राजा वड़िंग ने प्रशासन को चेताया; बोले- अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन न करें

Apr 30, 2025 - 12:30
 0  0
जालंधर MLA कोटली पर FIR के बाद कांग्रेस का पलटवार:राजा वड़िंग ने प्रशासन को चेताया; बोले- अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन न करें
जालंधर के आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर अब राजनीति तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने साथी के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कड़ी निंदा की है और एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारियों को चेतावनी भी दी है। जालंधर में 23 अप्रैल (बुधवार) को कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने मार्केट कमेटी के लोगों के साथ मिलकर शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर परिषद प्रधान और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वड़िंग की प्रशासन को चेतावनी, बोले-अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन न करें राजा वड़िंग ने कहा- आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर बदले की भावना वाली कार्रवाई है। यह बात खुद-ब-खुद स्पष्ट है। अगर आप सरकार को लगता है कि वह कांग्रेसियों को इस तरह डरा सकती है, तो यह उसकी बड़ी गलतफहमी है। सभी अधिकारियों को यह स्पष्ट कर दें, चाहे वे पुलिस के हों या प्रशासन के, कृपया अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन न करें। कांग्रेसियों को सताने में आप के सहयोगी के रूप में काम न करें। कांग्रेस हर अधिकारी से उसकी गलतियों के लिए जवाबदेह बनने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां तक ​​कोटली साहब का सवाल है, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। एनएचएआई की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर जानकारी के अनुसार एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर दर्ज की गई थी। जसवंत सिंह एनएचएआई के साइट इंजीनियर हैं। जसवंत के पास पठानकोट चौक से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुपरवाइज है। केस में पुलिस ने आदमपुर हलके से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सुरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया था। टी-पॉइंट से हाईवे जाम होने पर लोग हुए परेशान एलएचएआई के अधिकारियों ने कहा- धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा। बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है। जिसके बाद उन पर ये एक्शन लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pehli Khabar Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं। सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी। Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले। 🌐 pehlikhabar.com