रायपुर मारवाड़ उपखंड के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांसिया के पास डोरनड़ी मार्ग पर शाम 6:35 बजे यह घटना हुई। कालब कलां के बालाजी आश्रम के संत जेठू महाराज एक अन्य व्यक्ति के साथ अपनी कार में सोजत से पक्षियों के लिए दाना लेकर लौट रहे थे। उन्होंने चार कट्टे अनाज खरीदा था। बांसिया के पास अचानक ब्रेक लगाने के दौरान कार की ब्रेक केबल टूट गई। इसी दौरान कार का टायर भी फट गया। कार बेकाबू होकर चार से पांच बार पलटी और डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा गिरी। संयोग से उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में संत और उनके साथी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे करवाया।
Pehli Khabar
Pehli Khabar भारत का सबसे तेज़ ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं ताज़ा खबरें सबसे पहले। हम खासतौर पर क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड, राष्ट्रीय खबरें, और टेक्नोलॉजी जैसी टॉप कैटेगरी में रीयल टाइम अपडेट्स देते हैं।
सीधी और सटीक जानकारी के साथ, हम आपको रखते हैं हर बड़ी खबर से जुड़ा – कहीं भी, कभी भी।
Pehli Khabar – हर खबर सबसे पहले।
🌐 pehlikhabar.com